नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समुदाय के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि बिरसा मुंडा के बलिदान और समर्पण हमेशा देश की जनता को प्रेरित करते रहेंगे। मुंडा ने ब्रिटिश शासन के दमन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन शुरू किया था और वर्ष 1900 में महज 24 साल की उम्र में जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी। बिरसा मुंडा के अनुयायी उन्हें भगवान की संज्ञा देते हैं। उनकी जयंती 15 नवंबर को मोदी सरकार ने 2021 में 'जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.