पटना, फरवरी 21 -- केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी सह हम (से) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सम्मान, जबकि कांग्रेस को देश का कलंक बताया है। शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह सोचना चाहिए कि वे कब तक बच्चों वाली हरकत करेंगे। आपके घर में जब मेहमान आते हैं तो आप उनके सामने नंगे होकर हल्ला हंगामा करते हैं क्या? उन्होंने कहा कि एआई समिट हमारे देश का, हर भारतीय का कार्यक्रम था। इस तरह की हरकत ना केवल निंदनीय है, बल्कि यह घटना भारत के इतिहास के काले पन्नो में लिखा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...