टोक्यो, अगस्त 29 -- जापान के शीर्ष व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ने गुरुवार को आखिरी समय में अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी। इससे दोनों देशों के बीच 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज को अंतिम रूप देने में देरी होने की संभावना बढ़ गई है। यह पैकेज जापान ने अमेरिका द्वारा लगाए गए कठोर टैरिफ (आयात शुल्क) को कम करने के बदले में प्रस्तावित किया था। सीधे शब्दों में कहें तो जापान ने ट्रंप से ट्रेड डील के बदले में वादा किया था कि वह अमेरिका में 550 अरब डॉलर निवेश करेगा और अमेरिका टैरिफ में ढील देगा। हालांकि अब जापान इससे परेशान नजर आ रहा है। यहां दिलचस्प बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले जापानी अधिकारियों ने अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द की है। बता दें कि भारत इस समय ट्रंप के सबसे ज्यादा 50 फीसदी टैरिफ की मार झेल रहा है। भारत के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.