रामनगर, सितम्बर 17 -- रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में सेवा पखवाड़े के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। महिलाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें परिवार में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा हुई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा सभी क्षेत्रों में विशेष आयोजन कर रही है। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, संजय डोर्वी, दिनेश मेहरा, नवीन करगेती आदि मौजूद रहे। वहीं मंडी समिति रामनगर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। यहां मंडी समिति सचिव सहिल अहमद, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल, मंडी निरीक्षक बच्चेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.