नई दिल्ली, मार्च 20 -- आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा का चुनाव हार चुकी है। इस पर भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मोदी के छोटे सिपाहियों ने हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की हार की वजह को भी गिनाया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। एक इंटरव्यू के दौरान मंच पर भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा से केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी इस जनम में तो दिल्ली में नहीं आएगी, केजरीवाल के इस बयान पर सचदेवा ने कहा कि मैं उनके शब्दों को फिर से दोहराता हूं। 'मोदी जी मुझे इस जन्म में नहीं हरा सकते'। सचदेवा ने कहा कि मोदी के छोटे सिपाहियों ने ही ये काम करके दिखा दिया। यह भी पढ़ें- दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा! केवल इतना कर पाऊं...; CM रेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.