पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को जिला स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उप महापौर सह भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ गाने बाजे के साथ शरीक होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉo दिलीप जायसवाल का स्वागत किया। मंच पर संबोधन में गुप्ता ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को सशक्त बनाने के साथ-साथ देश की महिलाओं को भी सशक्त बनाने पर जोर दिया। देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार विकास के सारथी बने हुए हैं जो निरंतर बिना रुके बिना थके देश और बिहार को लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। मंच पर उपस्थित नारी शक्ति की प्रेरणा मंत्री लेशी सिंह का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि मंत्री हम पूर्णिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं और मेरा सौभाग्य है कि एक बड़ी बहन के समान मु...