बदायूं, नवम्बर 28 -- बिल्सी, संवाददाता। ब्लॉक अंबियापुर सभागार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे मुख्य अतिथि विमल भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि विमल भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए 2047 में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हम सब भारतीयों को आत्मनिर्भर भारत बनाना जरूरी है। हम सभी को घर-घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी नारे को एक क्रांतिकारी अभियान के रूप में चलाना है। ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से देश की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना से देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज हमारे देश की महिलाएं सशक्त ...