मोदीनगर, मार्च 24 -- गाजियाबाद के मोदीनगर में धर्मांतरण कराने की खबर फैलने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा किया। ये लोग तीन महिलाओं पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और तीनों महिलाओं को चौकी ले गई। मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव विद्यापुर में सोमवार शाम को तीन महिलाओं पर धर्मातंरण कराने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पूछताछ के बाद पता चला कि महिलाएं धार्मिक प्रचार करने आई हैं, न कि धर्मांतरण कराने। एसीपी मोदीनगर का कहना कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला नहीं है। महिलाएं धार्मिक प्रचार गांव में आई थी। गांव विद्यापुर निवासी गोपाल कुमार के घर पर धार्मिक आयोजन चल रहा था। धार्मिक आयोजन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.