पूर्णिया, अगस्त 21 -- कसबा, एक संवाददाता। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार बदलाव यात्रा के तहत बुधवार को कसबा विधानसभा क्षेत्र के गढ़बनैली हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया तो चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया। नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया तो वह 20 साल से शासन कर रहा है। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। लेकिन आपने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.