जहानाबाद, नवम्बर 15 -- माले जिला सचिव ने लगाया धांधली का आरोप घोसी, निज संवाददाता। मोदनगंज प्रखंड के ई किसान भवन में शनिवार की दोपहर महिला किसानों ने जमकर बवाल काटा। इस मौके पर मामले की सूचना पाकर जहानाबाद जिला कृषि पदाधिकारी संभावना मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस सिलसिले में आखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव योगेंद्र यादव ने बीज वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविक किसानों को बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार एवं किसान कोऑर्डिनेटर के मिली भगत से यह कारनामा किया जा रहा है। हालांकि मामले में जिला कृषि पदाधिकारी संभावना से बात करने पर उन्होंने बताया कि मोदनगंज प्रखंड में कल 98 क्विंटल मसूर बीज का वितरण किया जाना था जो 639 किसानों के बीच वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीज सीमित म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.