बदायूं, जनवरी 5 -- उझानी। नगर में मोती झील नाम से प्रसिद्ध गुठायन तालाब लंबे समय से भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर प्लाट बनाकर फर्जी तरीके से प्लांट बेचने का खेल चल रहा है। इस मामले में प्रशासन की मूक सहमति चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पिछले सप्ताह तालाब (मोती झील) पर भराव होने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित कुमार ने भराव रोके जाने के मौखिक निर्देश देते हुए चेतावनी भी दी। उसके बाद भी भूमाफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। मोती झील के नाम से विख्यात गुठायन तालाब का रकवा नगर पालिका में दर्ज है। उसके बाद भी नगर पालिका की ओर से भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब से कुछ वर्ष पूर्व खजुरारा निवासी जितेंद्र सिंह ने इसी तालाब की जमीन पर एक प्लाट खरीदा था। पिछले सप्ताह जब प्लांट की नींव भरवाने आए तो उन्हें...