गंगापार, फरवरी 6 -- फूलपुर इफको कॉर्डेट में छह फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि तथा खान अब्दुल गफ्फार खान की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित मोतीलाल नेहरू की मूर्ति व खान अब्दुल गफ्फार खान के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गई। अशफाक अहमद ने पंडित मोतीलाल नेहरू को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख स्तंभ बताया। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने खान अब्दुल गफ्फार खान के अहिंसक संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला महासचिव सुनील पांडे, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, डॉ अमर सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष श्यामजी धुरिया, हृदयानंद यादव, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शमीम, आशीष यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...