गोरखपुर, फरवरी 19 -- मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा में गोरखपुर-देवरिया फोरलेन मार्ग पर एक इनोवा कार (यूपी 16 एन 4909) पिछले एक सप्ताह से सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है। काफी दिनों से एक ही स्थान पर वाहन खड़े रहने से स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि कार में न तो कोई चालक दिखाई दिया और न ही अब तक कोई उसे लेने आया है। लोग अलग-अलग आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.