मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर रेलवे गुमटी के पास से बीते 24 अक्टूबर को गायब पुरानी बाजार निवासी विंदेश्वर महतो के साढ़े तीन साल के पुत्र लवकुश कुमार को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। बच्चा मुकुंदपुर गांव में एक दंपती के यहां था। मामले को लेकर मां मानती देवी ने 17 अक्टूबर 24 को थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। सूचना पर मोतीपुर पुलिस ने पारू पुलिस के सहयोग से बरामद कर मोतीपुर थाने ले गई। मानती ने पुलिस को बताया था कि रेलवे गुमटी के पास भुट्टा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती है। दो दिन पहले पता चला कि उसका पुत्र लवकुश पारू थाने के मुकुंदपुर गांव में एक दंपती के पास है। बुधवार को पुलिस बच्चे को बरामद कर लिया। दंपती ने पुलिस को बताया कि वह निःसंतान है। लवकुश को थाना क्षेत्र के दो लोगों से गोद लिया था।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.