मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बथना गांव स्थित इथेनॉल फैक्ट्री रोड में मंगलवार की रात वारदात को अंजाम देने जुटे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार संग गिरफ्तार कर लिया। धरे गए बदमाश माधोपुर निवासी नीरज कुमार और रामईश्वर कुमार है। दोनों के पास से पुलिस ने कट्टा, दो कारतूस, बाइक और दो मोबाइल जब्त किया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बथना गांव स्थित इथेनॉल फैक्ट्री रोड में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.