मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्रह्मपुरा गांव में रविवार को पूर्व मंत्री रामलखन सिंह यादव की 105वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ई पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामइकबाल राय ने कहा कि रामलखन बाबू आजादी के समय अंग्रेजों को खूब छकाया था। आजादी के बाद वह समाजसेवा से जुड़े। नरसिम्हा राव के समय में इन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। उसके बाद वे केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि रामलखन बाबू के आदर्शों को आत्मसात कर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष मालती देवी, रामविलास राय, अशोक कुमार, नितेश कुमार, विष्णुदेव यादव, प्रवीण कुमार निराला, पीपीएन यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.