मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मोतीपुर में अनुमंडल व्यवहार न्यायालय भवन के निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को अर्जित की जाने वाली भूमि का ब्योरा भेजा है। इसके लिए चार एकड़ 46 डिसमिल भूमि अर्जित की जाएगी। फिलहाल अधिग्रहण किए जाने वाले नौ भूखंडों को चिह्नित किया गया है। उक्त भूमि एनएच से सटा हुआ है। यहां पर भवन, कार्यालय और आवासीय निर्माण भी किया जाएगा। मोतीपुर सीओ की रिपोर्ट को अपर समाहर्ता ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भेज दिया है। उन्होंने इसी अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। अब इसके सामाजिक प्रभाव का आकलन कराया जाएगा। इसके अलावा अधिग्रहित की जानेवाली भूमि की दर, किस्म और वर्गीकरण का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में शामिल अध्यक्ष समेत अन्य सदस्य मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.