मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें 35 परिवादियों ने अपनी समस्या से अंचलाधिकारी को अवगत कराया। इसमें दस मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया। अंचलाधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता था, लेकिन अब अंचल में चार थाना होने के कारण सभी परिवादियों से मिल पाना संभव नहीं हो रहा था। इसलिए जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को अंचल परिसर में ही आयोजित कर मामलों का निपटारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...