मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में मंगलवार की दोपहर बाद बिजली के शॉट-सर्किट से आग लग गई। इसमें आठ घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में अनीता देवी, ललिता देवी, माधुरी देवी, बिंदू देवी, यशोदा देवी, संगीता देवी, कांति देवी और सुनैना देवी शामिल है। बताया जाता है कि अनीता देवी के घर से भड़की आग सात अन्य घरों को चपेट में ले लिया। आग से करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है। पंसस प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह, समाजसेवी राजू सिंह ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। इधर, सीओ रुचि कुमारी ने बताया कि हल्का कर्मचारी संतोष कुमार मंडल को क्षति का आकलन के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...