मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया की मोतीपुर शाखा में लूट मामले में फरार चल रहे बरौनी के तेघरा निवासी पुनीत कुमार उर्फ पूतना को पुलिस और एसआईटी की टीम ने थाना क्षेत्र के नारियार चौक से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार केा कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायीक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने पुनीत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 2020 में बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े मोतीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को हथियार के बल पर लूटपाट की थी। इसमें में पुनीत भी शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.