मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मोतीपुर। बाजार में लगने वाले जाम से लोगों में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जाम की समस्या से निबटने के लिए अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी और डीएसपी पश्चिमी को जिम्मेवारी मिली है। इसको लेकर विधान परिषद सदस्य वंशीधर ब्रजवासी ने डीएम को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया था, जिसके आलोक में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दोनों पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी है। गौरतलब है कि मोतीपुर बाजार में आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य सड़क की दोनों तरफ फुटपाथी दुकान और अतिक्रमण के कारण जाम लग जाता है। इस कारण अस्पताल, बीआरसी और रजिस्ट्री कार्यालय आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...