मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीपुर में बांध किनारे सोमवार को नर सांभर हिरण देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी नरिन्द्रपाल सिंह को दी। सूचना मिलते रेस्क्यू टीम के रजनीश कुमार शशिशेखर एवं स्थानीय वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर खोजबीन की मगर उसका पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सांभर की फोटो भी भेजी है। वन विभाग रेस्क्यू टीम के रजनीश कुमार ने बताया कि यह सूचना दोपहर एक बजे के बाद मिली थी। उसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मोतीपुर पहुंची। रेस्क्यू टीम के द्वारा बताया गया कि यह वन्यप्राणी सिड्यूल वन के अंतर्गत आता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...