मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोतीपुर बस स्टैंड के समीप मंगलवार शाम एक गुट के लोगों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इसमें वह जख्मी हो गया। जख्मी चालक का इलाज सीएचसी में कराया गया। मामले में पीड़ित ऑटो चालक देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी रवींद्र राय ने बथना गांव निवासी दीनानाथ राय समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि वह देवरिया से मोतीपुर बाजार पैसेंजर लेकर आया जाया करता है। घटने की शाम मोतीपुर बस स्टैंड के समीप उक्त आरोपियों ने घेर लिया व मारपीट की। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से उसकी जान बची। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.