बहराइच, फरवरी 2 -- बहराइच, संवाददाता। देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी अमित पाठक ने मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमरेश गिरी, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के विरूद्ध विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। मोतीपुर थाने के मटेही के मजरे बेगमपुरवा निवासी निजामुद्दीन की बेटी का विवाह होना था। 7 जनवरी को बारात आने से पहले घर के आगे गड्ढों को पाटने के लिए वह पड़ोस के कुनियाघाट से रिक्शा ठेला से मिट्टी ला रहा था। इस बीच रात करीब 11 बजे रास्ते में उपनिरीक्षक अमरेश गिरी व हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव ने उसे रोक लिया। अवैध खनन की मिट्टी बताकर 30 हजार रुपये मांगे। बंद होने व पुत्री के विवाह में अड़चन देख 30 हजार रुपये उधार लेकर पुलिस कर्मियों को दिये। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजी के भ्रष्टाचार निरोधी सेल में की। देवीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.