मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरियार नवादा निवासी चुल्हाई राम के पुत्र संजय कुमार की बेंगलुरु में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह 12 फरवरी को गया था। होली के दिन युवक के दोस्तों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। मंगलवार को उसका शव गांव लाया गया। चूल्हाई राम ने बताया कि घर की माली हालत खराब होने को लेकर पुत्र 12 फरवरी को काम करने के लिए गया था। 14 मार्च को सूचना मिली कि संजय की मौत हो गई है। संजय की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि दो छोटे-छोटे बच्चे है। पति ही घर का एक मात्र कमाऊ था। समाजसेवी व जन सुराज नेता अवधेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मील कर ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजे देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.