मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरूराज रोड में मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी की चिकित्सा के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सुंदर सराय निवासी अशर्फी साह के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप बताई गई है। बताया गया है कि मिथिलेश कुमार मोतीपुर बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच दो बाइकों की टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...