मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील स्थित एक मॉल के प्रांगण से रविवार को निशान शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा विगत 10 वर्षों से निकाली जा रही है। निशान शोभा यात्रा मोतीझील से होकर कल्याणी, जवाहरलाल रोड, सूतापट्टी, बैंक रोड होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। यहां सभी श्याम भक्तों ने निशान अर्पित किया। यात्रा में सभी श्याम भक्त भजन गाते व झूमते नजर आए। मौके पर शरद बंका, ध्रुव बंका, मोहित बंका, नीरज अग्रवाल, मोहित बरौलिया, आयुष कुमार, गौतम पालीवाल, कशीश, खुशी पालीवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...