मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मोतीझील में शुक्रवार दोपहर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़कर थाने ले गई। नगर थाने पर रखकर पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही बाइक की भी जांच की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों मुशहरी थाना क्षेत्र के मनिका गांव के रहने वाले हैं। पकड़े जाने से पूर्व एक ही बाइक पर तीनों बैठकर मोतीझील पहुंचे थे। जहां स्थानीय लोगों को तीनों पर संदिग्ध होने का शक हुआ। इसके बाद तीनों को पकड़ा गया है। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया तीनों के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.