मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मोतीझील ओवरब्रिज पर भीड़ के बीच बाइक में ठोकर मारने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रोटेक्शन गैंग के बदमाश पहुंच गए। इसके बाद आठ से 10 युवक भीड़ के बीच एक बाइक सवार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट करने लगे। ऊंगलियों में फायटर पहने युवकों की गुंडागर्दी का विरोध करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। मारपीट में मिठनपुरा जेल चौक निवासी छात्र क्रिस राज रूप से जख्मी हो गया। फायटर के प्रहार से उसका सिर फूट गया। सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद उसने नगर थाने में आवेदन देकर नौ अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्रिस ने मोबाइल में हमलावरों की बाइक का फोटो लिया था, जिससे उनकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। थाने में दर्ज एफआईआर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.