मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मोतीझील रेल ओवरब्रिज से सोमवार की सुबह पुलिस ने बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में उसके लूटपाट गिरोह से जुड़े होने की आशंका मिली। फिलहाल, उसे नगर थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि उसके पास से पकड़ी गई बाइक पर दो नंबर प्लेट लगे थे। जांच के दौरान दो नंबर प्लेट देख पुलिस को शक हुआ। फिर उसे पकड़ कर थाने भेजा गया। नगर पुलिस का कहना है कि युवक के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...