भागलपुर, फरवरी 1 -- अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर थाना क्षेत्र के मोतीचक नया टोला एनएच-80 पर शुक्रवार की शाम बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोतीचक नया टोला निवासी प्रभाष मंडल (60 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र मदन कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि शुक्रवार 30 जनवरी को शाम करीब छह बजे उनके पिता शाहाबाद भट्टा से काम कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मोतीचक नया टोला एनएच-80 के पास पहुंचे, पीछे से सुल्तानगंज की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। प्रभाष मंडल सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में ...