पटना, जुलाई 5 -- सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने राज्य में जैविक खेती करने वाले किसानों को जरूरी संसाधन मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने शनिवार को वेजफेड के अधिकारियों के साथ बैठक में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की। उन्होंने प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी उत्पादक समितियों में जैविक खेती करने के लिए किसानों को आवश्यक इनपुट प्रदान करने तथा प्रशिक्षित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वेजफेड द्वारा सब्जियों का निर्यात दुबई किया गया है। अब मोतिहारी से अगले सप्ताह 5000 किलो सब्जी नेपाल भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों से जैविक सब्जियों की मांग आ रही है। वहां जैविक सब्जियों का मूल्य अधिक है। ऐसे में किसानों को आमदनी ज्यादा होगी। उन्होंने बताया कि सिक्किम जैसे राज्यों के किसान जैविक खेती का फसलों ...