मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी, हिप्र.। मोतिहारी शहर में भी 19 सीटर का छोटा हवाई अड्डा बनाने की उम्मीद जगी है। इसको बिहार बजट में शामिल किया गया है। बजट में शामिल किये जाने से रक्सौल के बाद अब मोतिहारी हवाईअड्डा से भी छोटे विमानों की उड़ान शुरु होने की उम्मीद जगी है। हवाई अड्डा को केन्द्र सरकार की उड़ान योजना में शामिल कराने के लिये राज्य सरकार ने नगर विमानन मंत्रालय से आग्रह किया है। व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिये भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के लिए निर्धारित राशि भुगतान किया जा चुका है। साइट विजिट पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.