कौशाम्बी, मार्च 31 -- मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में दो दिन पहले हुए 14 मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन पूरी तरह सफल रहा। इसकी जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एचके सिंह ने सोमवार को मरीजों से मिलकर दी। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एचके सिंह ने ऑपरेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोतिया बिंद का ऑपरेशन कराने वाले सभी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी का आपरेशन सफल होने पर उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लगातार प्रयासरत है। आगे भी इस तरह के ऑपरेशन नियमित रूप से होते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.