फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने बताया कि जनपद स्तर पर 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो, बीपीएल कार्ड धारक, अंतोदय कार्ड धारक बुजुर्गो के लिए मोतियाबिंद सर्जरी की जानी है। इसके लिए एनजीओ के चयन की कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि संस्था के पास सोसाइटी पंजीकरण का प्रमाण पत्र और पंजीकृत अस्पताल के साथ एमओयू अनिवार्य है। दो वर्षो की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी संलग्न करनी होगी। नियम और शर्तो को पूरा करने वाले 28 फरवरी को शाम 5 बजे तक अपने प्रस्ताव बंद लिफाफे में रजिस्टर्ड डाक से उनके कार्यालय में भेज सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...