बोकारो, फरवरी 1 -- बेरमो। डीवीसी बीटीपीएस सीएसआर एवं बोकारो थर्मल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी आई हॉस्पिटल पुरुलिया के सहयोग से 4 फरवरी को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में लगेगी। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को 5 फरवरी को डीवीसी की बस से पुरुलिया ले जाया जायेगा। शिविर में मरीजों को लेंस, दवा, काला चश्मा, आई गार्ड और परिवहन की सुविधा डीवीसी सीएसआर द्वारा मुफ्त दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...