मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- मोतिहारी। लायन्स क्लब ऑफ मोतिहारी कपल के तत्वावधान में संस्कार नेत्रालय में मोतियाबिंद के 30 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया। मरीजों को चश्मा, दवा व जरुरी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सीबी सिंह ने मरीजों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया। चार जनवरी को तीसरे कैम्प में 42 ऑपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता में प्रमोद लोहिया, अनिल अग्रवाल, मनीष राज, नवीन निशांत, अनिल बोहरा, चंदू मिश्रा, अंगद सिंह, मधूसुदन जालान, विनय कुमार देवकुलियार, रेणु ने अपना योगदान दिया। जानकारी राजीव विजडम व प्रमोद लोहिया ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.