फतेहपुर, नवम्बर 14 -- जाफरगंज। कस्बा के मिलन केंद्र में शुक्रवार को सम्पूर्ण कल्याण समिति की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर सर्वेश पटेल ने करीब 40 चालीस मरीजों की जांच की। जांच में 10 मरीजों में मोतियाबिंद, तीन मरीज नखुना रोग से पीड़ित मिले। समिति की ओर से बताया गया कि मोतियाबिंद के मरीजों को बिंदकी ले जाने और लाने की पूरी व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। साथ ही मरीजों का ऑपरेशन भी पूरी तरह निशुल्क कराया जाएगा। इस मौके पर सोनी, संदीप तिवारी, पूर्व प्रधान अमरनाथ सोनकर, सुधीर पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...