आदित्यपुर, फरवरी 22 -- गम्हरिया। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 10 मोतियाबिंद के रोगी पाए गए। चयनित मोतियाबिंद रोगी का ऑपरेशन 27 फरवरी को होगा। शिविर को सफल बनाने में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के डॉ. विवेक केडिया, अनिमा घोष, जेमा गोप, गोपाल बर्मन, बसंत रामदेव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश, पीयूष आनन्द का सराहनीय प्रयास रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...