गढ़वा, जनवरी 24 -- रंका, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक बार फिर मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाकर 20 मरीजों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। जिला में किसी भी सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर नहीं लगाया जाता है। शिविर में कुल 20 आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। मालूम हो कि पिछले 10 जनवरी को 40 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी डॉ. असजद अंसारी और चिकित्सकीय टीम के सहयोग से ऑपरेशन हुआ। मौके पर डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ सुष्मिता सिंह, बीपीएम नारायण प्रसाद, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...