मेरठ, मार्च 18 -- एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले अत्याधुनिक लैंस के संबंध में जोनल मीटिंग में पेपर प्रस्तुत किया। डॉ. सिंह ने बताया कि किस प्रकार से किस लैंस को किस प्रकार के रोगी के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है। मरीज की चश्मे पर निर्भरता में कमी आ सकती है। नोएडा में आयोजित यूपी स्टेट ऑप्थोलॉजी सोसायटी के कार्यक्रम में परास्नातक छात्रों के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए ऑप्थोलॉजी पर व्याख्यान दिया। जोनल मीटिंग में नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अलका गुप्ता को सम्मानित किया गया। व्याख्यान में कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. लोकेश कुमार सिंह और डॉ. अलका गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.