अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- शुक्ल बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में हिन्दू सम्मेलन किया जा रहा है। मंगलवार को दो बजे विकास खण्ड बसखारी में सशक्त सनातन हिन्दू जन जागरण के लिए सिद्धेश्वर पीठ मन्दिर मोतिगरपुर के परिसर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। जिला कार्यवाह हेमन्त ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के राजेन्द्र सक्सेना होंगे। मौके पर विभाग सत्संग प्रमुख श्याम बाबू, दशरथ, कृपा शंकर, सुरेन्द्र, गोपाल त्रिपाठी, राहुल पांडेय, राजेश कुमार, राम कुमार, दिलीप कुमार, सर्वेश सिंह, इन्द्रजीत, दीपक श्रीवास्तव, अच्छेलाल, छट्ठू चौहान, भरतलाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...