वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। चेतगंज पुलिस ने 6 दुकानों की जांच कर 10 ऐसे साइलेंसर जब्त किए और एक वाहन को सीज किया। वहीं कैंट पुलिस ने भी एक दुकान से 10 साइलेंसर जब्त करते हुए एक वाहन सीज किया। वहीं 44 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों का चालान किया गया। छह वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 1 लाख 3 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूला गया। गलत तरीके के नम्बर प्लेट वाहनों पर 264 चालान, 15 सीज की कार्रवाई की गई और 8 लाख 34 हजार 700 रुपये समन शुल्क लगाया गया। शिवपुर में डीह बाबा की मूर्ति चोरी शिवपुर। भरलाई के कौशिकनगर कॉलोनी में प्राचीन डीह बाबा की मूर्ति बुधवार रात चोरी हो गई। गुरुवार को रीना देवी, आशा, पप्पू सिंह, पारुल पटेल, रानी कुमारी, सरिता ...