वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कृषक उत्पादक संगठन एवं औद्यानिक विपणन सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से बुधवार को टिकरी कार्यालय में मोटे अनाज से व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं पुरुष किसानों ने मोटे अनाजों से व्यंजन निर्माण, प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग की जानकारी ली। किसानों को मोटे अनाज के लड्डू, कुकीज, मल्टीग्रेन आटा, सूप मिक्स आदि बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि मोटा अनाज यानी मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। वहीं किसानों के लिए कम लागत में अधिक आय का स्रोत बन सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संयुक्त कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को लेना चाहिए। समिति के स...