हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा विकासक्षेत्र के मकरांव गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसलों की समय से बुवाई करने, सिंचाई व फसलों के उपचार की जानकारी दी गई। किसान पाठशाला में उपस्थित किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष रज्जू कुशवाहा ने कहा कि किसानों को कम लागत की फसलें जैसे मक्का, बाजरा आदि फसलों पर जोर देना होगा। ताकि मोटा अनाज खाने से मनुष्य रोगों रहित और स्वास्थ्य रहे। उप कृषि निदेशक द्वारा सोलर फेंसिंग व सोलर पंप पर विशेष जोर दिया गया। किसान पाठशाला में जिला कृषि रक्षाधिकारी, कृषि बीज भंडार प्रभारी संतोष कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...