गया, जनवरी 13 -- कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) व कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को बाजार समिति स्थित कृषि भवन के सभाकक्ष में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान गया जिले में मोटे अनाज और दलहनी फसलों के क्षेत्र विस्तार करने पर जोर दिया गया। किसान गोष्ठी का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में दलहनी फसलों एवं मोटे अनाज के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की बहुत संभावना है। गया जिला बिहार के 13 आकांक्षी जिलों में से एक है व जिला प्रशासन की प्राथमिकता किसानों की आय को बढ़ाना है। राज्य सरकार द्वारा गया के टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर में बिहार सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स ऑन मिलेट्स की स्थापना अंतर्राष्ट्रीय संस्था इक्रिसेट के सहयोग से किया गया है। मिलेट्स पोषक अनाज रूप में जाने जाते हैं और इनमें जिंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.