संवाददाता, फरवरी 21 -- कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित फेथफुलगंज इलाके में गुरुवार देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।'पति मोटी कहकर अपमानित करता था' अंजली के भाई बिंदू का कहना है कि बहनोई कुलदीप के किसी अन्य युवती से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर वह अंजली का मानसिक उत्पीड़न करता था और उसे 'मोटी' कहकर अपमानित करता था। परिवार का आरोप है कि मकर संक्रांति पर जब अंजली मायके आई थी, तब उसने ससुराल में हो रही प्रताड़ना और पति के व्यवहार की जानकारी दी थी। आरोप है कि इसी दौरान कुलदीप ने गोविंदनगर निवासी एक युवती को घर लाकर रखना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.