कानपुर, दिसम्बर 15 -- कल्याणपुर। आवास विकास तीन निवासी मृदुल गुप्ता के मुताबिक 27 फरवरी 2025 स्कूल के मोबाइल पर रैंजी शर्मा नाम की एक युवती ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें एक ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिसके झांसे में आकर उन्होंने युवती द्वारा बताए गए खाते में पांच लाख 30 हजार की रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन इस रकम का लाभ निकालने के नाम पर युवती उनसे और निवेश की बात कहने लगी। अपने साथ ठगी का एहसास होने पर उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...