हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। मोटाहल्दू की पुष्पा पढ़ालनी इसका जीवंत उदाहरण हैं। उत्तराखंड सरकार की रीप परियोजना से उन्हें 75 हजार रुपये की सहायता मिली। उन्होंने खुद भी 75 हजार रुपये का निवेश किया और बैंक से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर कुल तीन लाख रुपये की लागत से अपने घर पर ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की। पुष्पा अपने समूह की महिलाओं के साथ मिलकर मांस की बड़ी, उड़द दाल की बड़ी, मुगौड़ी, अचार और चिप्स जैसे पारंपरिक व पौष्टिक उत्पाद बना रही हैं। इनकी बिक्री स्थानीय बाजार, हिलांस स्टोर, मेलों और ऑनलाइन माध्यमों से हो रही हैं। आज उनका यह प्रयास सालाना करीब छह लाख रुपये की आमदनी दे रहा है। खर्चों के बाद पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.