मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जीआईसी मैदान से शुरू होकर चौधरी चरण सिंह स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का शुभारंभ जिला प्रचारक निपेन्द्र एवं जिला खेल अधिकारी भूपेन्द्र यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पेफी के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर राणा ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना एवं मोटापे को कम करने के लिए साइकिल चलाने के महत्व को प्रचारित करना है। रैली में बड़ी संख्या में विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों, खेल प्रेमियों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.